पूर्व कांग्रेस के मंत्री राजेन्द्र गुढा का आरोप, सीएम सहित कांग्रेस सरकार मंत्री दुष्कर्म में शामिल, जवाब नहीं आना, दाल में काला - सीपी जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा आरोप लगा रहें है कि इस सरकार मे मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री दुष्कर्म में शामिल है, और मांग कर रहें है सभी का नार्काे टैस्ट हो। पूर्व मंत्री के आरोप पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना उनकी बात को सही साबित करता है। मुख्यमंत्री को सभी का नार्काे टैस्ट करवाना चाहिए, अगर नहीं करवाते है तो आरोप सही है, क्योकि धूआं वही से उठता है जहां आग होती है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा महिला अपराध पर गहलोत सरकार का दौहरा रवैया है। विधानसभा में महिला अपराध और बलात्कार की घटनाओं पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले एक मंत्री को रातों रात मंत्री पद से हटा दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ बलात्कार की घटनाओं पर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहने वाले मंत्री पर कोई एक्शन नहीं लेते।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा गहलोत सरकार ने पिछले साढें चार सालों में प्रदेश को कलंकित करने का ही काम किया है। हर जगह महिलाओं बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हे मारने, जलाने और कुएं में फेंकने जैसी हृदय विदारक घटनाएं हो रही है। महिलाएं और बच्चियां घर, बाहर, ऑफिस, अस्पताल, एंबुलेंस, आईसीयू, स्कूल कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री जी दुष्कर्म की 65 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताते है। राणथम्भौर में मूक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया, सरकार ने उसे घटना करार दिया क्योंकी उस समय प्रियंका गांधी वहां पर अपना जन्मदिन मना रही थी, अलवर में बाईक पर जा रहे पति पत्नी को रोककर पति के सामने पत्नी का सामुहिक बलात्कर होता है, लेकिन सरकार ने लोकसभा चुनाव के कारण मामला दबाए रखा। मुख्यमंत्री और इनके मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों से लगता है जैसे महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनहीन है और अपराधियों में भय समाप्त हो गया। प्रदेश की जनता असुरक्षित और डरी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि मोदी जी ने नौ सालो में जनता का विश्वास जीता है, विपक्ष को तकलीफ है क्योंकी गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना, कश्मीर से धारा 370 हटाई गई इससे तकलीफ है, प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में श्रीराम मंदिर की नींव रखी गई इससे तकलीफ है, गरीब कल्याण के लिए 60 सालों में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह मोदी जी ने नौ सालो में कर दिखाया इससे तकलीफ है। सीपी जोशी ने कहा जनता सब जान चुकी है, कि सारे दल एक साथ क्यों इकट्ठे हुए है, भारत तेरे टुकडे होंगे कहने वालो के साथ कौन खड़ा हुआ है, ये वही लोग है जिन्होंने महाराणा प्रताप को भगोडा और अकबर को महान बताया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप