जम्मू कश्मीर में गिरा फुटब्रिज, 80 से 85 लोग हुए घायल, बैसाखी उत्सव के दौरान हुआ हादसा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान एक फुटब्रिज गिर गया। हादसे में 80 से 85 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 20 से 25 की हालत गंभीर है। पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। घटना चेनानी ब्लॉक के बैन गांव की है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
उधमपुर के चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में 80 से 85 लोगों को चोटें आई हैं। जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6 से 7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है।
उधमपुर के SSP डॉ. विनोद ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। हादसे के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि फुटब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग चढ़े हैं। वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर नजर आ रही है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उधमपुर के बैन गांव में बैसाखी पर मेले का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी मेले में काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान ब्रिज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से हादसा हो गया। दावा किया जा रहा है कि फुटब्रिज को इलाके के लोगों ने ही पैसे जमा कर बनवाया था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप