भारी बारिश की आशंका, यहां 3 दिन का रेड अलर्ट जारी किया IMD ने, मोचा तूफान बढ़ रहा करीब

 
imd weather update

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार रात एक विशेष बुलेटिन में कहा कि तूफान केंद्र के 74 किलोमीटर के भीतर अधिकतम निरंतर हवा की गति लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा है।

 

कोलकाता। Cyclone Mocha Updates बंगाल की खाड़ी से बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ रहे अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'मोचा' से भारत के तटीय क्षेत्रों और बंदरगाहों में चिंताएं बढ़ रही हैं। देश के मौसम विभाग ने तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। तूफान की चेतावनी को चार अंक से बढ़ाकर 8 तक कर दिया है। यह चेतावनी देश के तीन बंदरगाहों और 12 जिलों के लिए बड़े खतरे का संकेत है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

तीन बंदरगाह चट्टोग्राम, कॉक्स बाजार और पायरा हैं जहां सख्त चेतावनी जारी करते हुए सावधान रहने को कहा गया है। कॉक्स बाजार, चटोग्राम, फेनी, नोआखली, लक्ष्मीपुर, चांदपुर, बरिशाल, भोला, पटुआखाली, झलकाकाठी, पिरोजपुर और बरगुना जिले भी ग्रेट डेंजर सिग्नल नंबर 8 के दायरे में आएंगे। मोंगला समुद्री बंदरगाह को भी शुक्रवार दोपहर से स्थानीय चेतावनी संकेत संख्या 4 प्रदर्शित करने के लिए कहा गया था।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार रात एक विशेष बुलेटिन में कहा कि तूफान केंद्र के 74 किलोमीटर के भीतर अधिकतम निरंतर हवा की गति लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो बढ़कर 160 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। इसके और तेज होने और रविवार को भारी बारिश की संभावना है। यह तूफान पोर्ट ब्लेयर से करीब 520 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में, कॉक्स बाजार (बंगलादेश) से 1010 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और सितवे (म्यांमार) से 930 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। तूफान का रुख भले ही बंगलादेश की ओर हो गया है, लेकिन आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर जारी चेतावनी वापस नहीं ली है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

IMD कोलकाता मछुआरों के लिए रेड अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) कोलकाता ने बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान मोचा को देखते हुए मछुआरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बना है। बांग्लादेश और म्यांमार तट की ओर इसकी गति के कारण मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 12 मई से 14 मई के बीच उत्तरी बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र में न जाएं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web