देश में तेजी से पांव पसार रहा 'आई फ्लू', तुरंत ये 5 घरेलू उपाय अपनाएं इस इन्फेक्शन से बचने के लिए

 
eye flu

Conjunctivitis: दिल्ली सहित कई राज्यों में इस इन्फेक्शन के रोजाना कई मामले देखे जा रहे हैं। अगर आप भी इन दिनों आई फ्लू का सामना कर रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय कर सकते हैं।

नई दिल्ली। Eye Flu Home Remedy: मानसून जब भी आता है, अपने साथ तमाम बिमारियों की पोटली बांध कर लाता है। बारिश की वजह से भले ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती हो, लेकिन इसकी वजह से लोगों को बाढ़ और अलग-अलग बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों आंखों की एक बीमारी ने अधिकतर लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। इस बीमारी का नाम कंजंक्टिवाइटिस है, जिसे पिंक आई इन्फेक्शन या आई फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। दिल्ली सहित कई राज्यों में इस इन्फेक्शन के रोजाना कई मामले देखे जा रहे हैं। अगर आप भी इन दिनों आई फ्लू का सामना कर रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय कर सकते हैं।    

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

कंजंक्टिवाइटिस के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
1. शहद: शहद आंखों की इस बीमारी को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। आई फ्लू में शहद का इस्तेमाल करने के लिए आप एक गिलास पानी लें और इसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसी शहद वाले पानी से आपनी आंखों को धोएं। शहद वाले पानी से आंखों में होने वाली जलन और दर्द को जल्दी दूर किया जा सकता है।

2. गुलाब जल: आई फ्लू से निजात पाने के लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं। गुलाब जल आई फ्लू से होने वाली तकलीफों को कम करता है और आंखों को आराम पहुंचाता है। आपको बस गुलाब जल की दो बूंदें आंखों में डालनी हैं। 

3. आलू: आई फ्लू से छुटकारा पाने के लिए आलू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू की तासीर चूंकि ठंडी होती है, इसलिए ये आई फ्लू से होने वाली दिक्कतों को कम कर सकता है। आपको बस एक आलू को टुकड़ों में काटना है। फिर इसे अपनी आंखों पर रखना है। आंखों पर आलू की स्लाइस को 10-15 मिनट तक रहने दें। 

4. तुलसी: तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। तुलसी के कुछ पत्तों को पानी में भिगोकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर सुबह तुलसी वाले पानी से आंखों को धो लें। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

5. हल्दी: हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। हल्दी में मौजूद औषधीय गुण आंखों के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं। थोड़े से गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर रुई को हल्दी वाले पानी में भिगोकर आंखों पर लगाएं। इससे आंखों की गंदगी साफ हो जाएगी और दर्द एवं जलन से राहत मिलेगी। 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web