Eye Flu का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

 
eye flu

Eye Flu: बरसात के मौसम में Eye Flu का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना, आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं।

नई दिल्ली। Eye Flu: बरसात के मौसम में आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) आंखों की एक बीमारी है, जिसे आंख आना,आंखों का गुलाबी होना या पिंक आई भी कहते हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

क्या है आई फ्लू के लक्षण (Eye Flu Symptoms)
आंखों के होने वाले इन्फेक्शन को आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं। इसमें इंफेक्शन होने वाले व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है। इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है। जिस कारण आंखों से साफ नहीं दिखता।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

कैसे फैलता है ये संक्रमण ( Eye Infection)
अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको यह वायरस हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने से  संक्रमण बढ़ जाता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी संक्रमण फैल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

Eye FLU से बचने के उपाय
(Prevention and Eye Care tips)

  • थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथों की सफाई करें।
  • आंखों को बार-बार न छुएं।
  • अपने आसपास सफाई रखें।
  • अपनी आंखों को समय-समय पर धोएं।
  • अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तो काला चश्मा पहन कर जाएं।
  • पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें।
  • संक्रमित व्यक्त के बेड, तौलिया या कपड़े इस्तेमाल न करें।
  • टीवी-मोबाइल से दूरी बनाए रखें।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web