खराबी आई अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में, रूस में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 216 यात्री थे सवार

 
air india

विमान में 216 यात्रियों के साथ-साथ 16 क्रू मेंबर भी सवार थे। सभी के नए विमान के माध्यम से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

 

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट के रूस में इमरजेंसी लैंडिंग का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के AI173 विमान की रूस के मगदन में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंजन में तकनीकी खबरी के बाद यह निर्णय लेना पड़ा। इस फ्लाइट में कुल 216 यात्री सवार थे। साथ ही 16 क्रू मेंबर भी फ्लाइट का हिस्सा थे।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

एयर इंडिया की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया, “सभी यात्रियों को ग्राउंड पर सपोर्ट दिया जा रहा है। उन्हें जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी जाएगी। एयरक्राफ्ट इस वक्त अनिवार्य जांच से गुजर रहा है। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हम खेद प्रकरण करते हैं।”

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

बोइंग-777 के रूट को डायवर्ट करने से एक दिन पहले ही इसका निर्माण करने वाली कंपनी की तरफ से चिंता व्यक्त की गई थी। यूनाइटेड एयरलाइंस के सीईओ स्कॉट किरबय का कहना था, “रूस के एयरस्पेस का इस्तेमाल कर एयरलाइंस द्वारा अमेरिकी नागरिकों को लेकर जाना खतरनाक साबित हो सकता है। तब क्या हो जब एयरलांइस रूस में लैंड हो जाए और उसमें अमेरिका की कोई बड़ी शख्सियत सवार हो। अगर ऐसा होता है तो यह एक बड़ी समस्या को जन्म देने जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। ऐसी स्थिति पैदा हो उससे पहले ही हमें इसपर काम करना होगा।”

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि एयर इंडिया के दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे विमान में कुल कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे। एयरलाइंस की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web