Delhi Rains: यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ ले घर से निकलने से पहले

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से यमुना नदी ने खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर दिया है। जगह-जगह जलभराव के कारण यातायात बाधित है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से यमुना नदी ने खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर दिया है। इससे अधिकारियों ने बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकालने और विशिष्ट मार्गों पर यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए एक अपडेटिड ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यातायात पुलिस ने कहा कि गांधी नगर में पुस्ता रोड पर लोहे का पुल अगले आदेश तक बंद रहेगा, जबकि प्रगति मैदान सुरंग पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। विभाग ने एक ट्वीट में कहा, 'यमुना नदी के जलस्तर के खतरनाक स्तर को पार करने की वजह से आयरन ब्रिज पुस्ता रोड गांधी नगर को अगले आदेश तक सार्वजनिक/यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसके परिणामस्वरूप अपनी यात्रा की योजना बनाएं।'
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
ट्रैफिक पुलिस ने प्रगति मैदान टनल के विजुअल्स भी शेयर किए, जहां आंशिक रूप से पानी भरा हुआ था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। इस बीच, उत्तर रेलवे ने बताया कि स्थिति को देखते हुए पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात भी सस्पेंड कर दिया गया है। जल स्तर में वृद्धि का कारण हरियाणा द्वारा यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़ा जाना बताया जा रहा है। फिलहाल यमुना 206 मीटर से ऊपर बह रही है। यमुना नदी ने अनुमान से पहले सोमवार शाम पांच बजे खतरे के निशान को पार कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना नहीं है। दिल्ली सरकार ने अपनी कार्यवाही तेज करते हुए बाढ़ संभावित क्षेत्रों और यमुना के जल स्तर की निगरानी के लिए 16 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा माना जाता है और यहां लगभग 41,000 लोग रहते हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप