Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR का मौसम बदला बारिश के बाद, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather Update: गुरुवार शाम होते ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया। दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में शाम के वक्त बारिश हुई। बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से दिल्ली-NCR वालों को राहत मिली है। शाम के वक्त दिल्ली- नोएडा के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली के लिए मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन घंटे तक बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के जिन इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया है उनमें आईजीआई एयरपोर्ट, लोधी रोड, कनॉट प्लेस वाले इलाके शामिल है। दिल्ली-नोएडा के अलावा एनसीआर के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
राजधानी दिल्ली में शाम होते ही कई कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। एक दिन पहले भी दिल्ली में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश के कारण कई दिनों से लू जैसी स्थिति का सामना कर रहे दिल्ली वालों को थोड़ी राहत मिली थी। दिल्ली में बुधवार अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके पहले लगातार पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। pic.twitter.com/wkpwTf4sfE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2023
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
दिल्ली में 2022 में अप्रैल का महीना इतिहास का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल महीना दर्ज किया गया था, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। पिछले साल अप्रैल में शहर में नौ दिन लू चली थी। इनमें से चार दिन महीने के शुरुआती दस दिनों में पड़े थे, जो 2010 के बाद इस महीने में सर्वाधिक थे। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 28 और 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह बीते 12 वर्षों में अप्रैल में दिल्ली में दर्ज सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप