देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गोली कमर को जख्मी करते निकली

 
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने जो गोली दागी वो उनके कमर को छूते हुए निकल गई है जिससे वो बाल-बाल बच गए हैं। गोली से जख्मी आजाद का इलाज चल रहा है।

सहारनपुर। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर सहारनपुर में जानलेवा हमला हो गया है। बदमाशों द्वारा मारी गई गोली उनके कमर को छूते हुए निकल गई है। गोली से उनके कमर पर जख्म बन गया है जिसका इलाज चल रहा है। हमले में उनकी गाड़ी की शीशे टूट गए हैं। हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक देवबंद कस्बे में कार से सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर चार राउंड फायरिंग की जिसमें एक गोली से चंद्रशेखर आजाद घायल हो गए।

अपने ऊपर हुए हमले को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उन्हें ठीक से याद नहीं है लेकिन उनके कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की पहचान की है। उनकी गाड़ी सहारनपुर की तरफ भागी थी। उस समय गाड़ी में 5 लोग सवार थे। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

सत्ता और अपराधियों के निशाने पर अब विपक्ष: शिवपाल यादव
चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर शिवपाल यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अराजक तत्व अपने सभी हदों और सरहदों को तोड़ने में लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ पर हुआ हमला राज्य के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। वहीं अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि देवबंद में आज़ाद सामाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web