BAR में रामायण के रीमिक्स पर हो रहा डांस, को ओनर और मैनेजर को पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली। नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में बने लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स रेस्टो बार का वीडियो सामने आया, जिसमें एक ड्रिंक्स पार्टी में म्यूजिक के साथ रामानंद सागर के टीवी शो रामायण की क्लिप को रीमिक्स करके चलाया जा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नोएडा पुलिस ने इस मामले में खुद ही FIR दर्ज की।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इसके बाद पुलिस ने गार्डन गैलेरिया के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बार के को ओनर और उसके मैनेजर को अरेस्ट कर लिया। जो वीडियो वायरल हुआ उसमें कुछ लोग नाचते गाते नजर आ रहे हैं। इनके पीछे बड़ी स्क्रीन पर रामायण शो का श्रीराम रावण युद्ध का सीन दिखाई देता है। बाद में दोनों के डायलॉग्स को फॉरवर्-बैकवर्ड करके चलाया गया, साथ ही फास्ट म्यूजिक भी बजता रहा।
यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?
DCP नोएडा शक्ति अवस्थी के मुताबिक मामले पर एक्शन लेते हुए सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। इसके बाद को-ओनर माणक अग्रवाल और मैनेजर अभिषेक सोनी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि डीजे इस समय चेन्नई में है। तीनों पर IPC की धारा 153 A (सद्भाव बिगाड़ने वाले काम या सार्वजनिक शांति भंग करने की संभावना) और 295 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) के तहत केस दर्ज किया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप