Cow Hug Day: वैलेंटाइन डे के दिन 'काउ हग डे' मनाने की अपील सरकार ने ली वापस, जानें क्यों...
काउ हग डे मनाने की अपील के बाद से सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे थे, वहीं कुछ इस अपील का समर्थन कर रहे थे।

नई दिल्ली। एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया AWBI ने 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील वापस ले ली है। हालांकि बोर्ड ने कहा है कि गाय को गले लगाने के फायदे हैं। दरअसल,14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप मनाया जाता है। इस दिन काउ हग डे मनाने की अपील के बाद से सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे थे, वहीं कुछ इस अपील का समर्थन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस अपील को लेकर सैकड़ों मीम्स और जोक्स भी बने। 10 फरवरी को जारी AWBI के आदेश में कहा गया है कि 14 फरवरी, 2023 को काउ हग डे मनाने के लिए भारत के पशु कल्याण बोर्ड की अपील मंत्रालय के निर्देश के बाद वापस ले ली गई है। हालांकि, इसकी वजह नहीं बताई गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपील को वापस लेने पर तंज कसते हुए पूछा कि पहले किसने यह विचार किया था।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर लोगों से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील की थी। एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने 6 फरवरी को जारी अपील पत्र में लिखा कि हम सब जानते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति, हमारी लाइफ और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। हम गाय को मां की तरह व्यवहार के कारण कामधेनु और गौमाता कहते हैं। वेस्टर्न कल्चर और चकाचौंध के कारण वैदिक परंपराएं लगभग खत्म होने की कगार पर हैं। गाय के फायदों को देखते हुए, उसे गले लगाने से खुशी मिलेगी। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और जीवन में पॉजिटिविटी आएगी।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
काउ हग डे 14 फरवरी को मनाने की अपील के बाद सोशल मीडिया पर लोग गाय के साथ फोटो डालने लगे। वहीं कुछ इस फैसले का मजाक बनाने में लगे थे। एक शख्स ने गाय के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस दिन को मनाते हैं, लेकिन उनका प्यार हमेशा अविश्वसनीय रहता है। एक अन्य यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, काउ हग डे को 14 फरवरी को मनाना एक अच्छा विचार है, प्रेम का संदेश फैलाओ।कुछ लोगों ने पुरानी फिल्मों के फोटो और पोस्टर पोस्ट कर कहा वैलेंटाइन डे पर गाय को किस तरह हग करें। वहीं कुछ ने कहा अब वैलेंटाइन डे भी मर्जी से नहीं मना सकते।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप