ED, CBI और इनकम टैक्स पर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- अब तो ये लोग भी इशारा कर देते हैं

 
ashok gehlot

CM Ashok Gehlot big statement: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स पर बड़ा बयान दिया है,सीएम ने कहा -इस सरकार के रहते देश बहुत चिंतित है। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं।

नई दिल्ली। CM Ashok Gehlot big statement: सीएम अशोक गहलोत ने ईडी और सीबीआई पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा -इस सरकार के रहते देश बहुत चिंतित है। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। ज्यूडिशियरी भी दबाव में है, ED, CBI और इनकम टैक्स का तो क्या करें?सीएम बोले, डायरेक्टर सीबीआई, डायरेक्टर ED और अध्यक्ष इनकम टैक्स को अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए, कि क्या उनको ऊपर से आदेश आते हैं? वह लोग घरों में घुस रहे हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188

आपका परिवार क्या इस बात की गवाही दे रहा है?
क्या सोच के घरों में घुस जाते हैं? बिना सोचे समझे और बिना असेसमेंट के किसी के भी घर में घुस रहे हैं। सेसमेंट करना पड़ता है,उसके बाद पता लगता है कि क्या संभावना है किसी के पास आय से ज्यादा पैसे की?सीएम बोले -आप किसी के भी घर में घुस जाओ,कोई बात नहीं। लेकिन आपकी अंतरात्मा, आपका परिवार क्या इस बात की गवाही दे रहा है? यह सोचने का समय आ गया।  

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

सीएम बोले, यह हमारी प्रीमियर एजेंसी हैं
सीएम बोले, इन एजेंसियों के मुखियाओं को चाहिए।कि वह ऊपर वालों से दो टूक बात करें। हम नहीं कर सकते। यह समय आ गया है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। फिर चाहे वह ED के मुखिया हों,इनकम टैक्स के या फिर सीबीआई के।  सीएम बोले, यह हमारी प्रीमियर एजेंसी हैं। 

हम इनका सम्मान करते हैं। हमें इन एजेंसियों पर गर्व है और गर्व होना भी चाहिए।  आज अगर अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं रहेगी। करप्शन में जीरो टॉलरेंस नहीं रहेगा। तो देश आगे कैसे चलेगा?उसके लिए इन संस्थाओं की मजबूती बहुत जरूरी है। सीएम गहलोत बोले -हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन यह इतना दबाव में कर रहे हैं। कि इनके अंदर से आवाज निकालने लग गई है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इशारा कर देते हैं कि हम 15 मिनट बाद में आएंगे
वे इशारा कर देते हैं कि हम 15 मिनट बाद में आएंगे। आप अपना मोबाइल वगैरह ठीक कर लीजिए। गहलोत बोले -यह जो बात हो गई है। उनको समझ में आ रही है कि नहीं आ रही? मुझे नहीं पता।  लेकिन वह बेचारे जब जाते हैं, तो खुद जानते हैं कि बिना मतलब हम आ रहे हैं। तंग करते हैं,मोबाइल ले लेंगे और पता नहीं क्या-क्या करते हैं?आज वह इशारा खुद करने लगे हैं, और ऐसा इसलिए।  क्योंकि इन हालातो में देश बर्बाद हो रहा है। 

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web