इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार, गिर सकता है पारा; जानें मौसम का हाल

पश्चिम विक्षोभ के कारण देश के कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और मुजफ्फराबाद रेंज में 18 से 21 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है।
नई दिल्ली। IMD Rain Forecast: ताजा पश्चिम विक्षोभ के कारण देश के कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और मुजफ्फराबाद रेंज में 18 से 21 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ पहाड़ी इलाकों में 19 और 20 फरवरी को बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि हिमाचल प्रदेश में 19-21 फरवरी के दौरान बारिश की संभावना है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इसके अलावा उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर होने वाली बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट्स में कहा है कि अंडमान और निकोबार द्वीप में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग जगहों बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया है कि गुजरात, महाराष्ट्र, गोना और कर्नाटक में अगले दो दिनों तो अधिकतम तापमान 37-19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, अगले पांच दिनों तक देश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
आीएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कोहरा छाया रह सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
दिल्ली में सामान्य से अधिक रहा न्यूनतम तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप