अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : आशा मीना

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने कई कार्यक्रमों में लिया भाग
सवाई माधोपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने सुबह रैगर मोहल्ला शहर में बाबासाहब अम्बेडकर की शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इस अवसर पर मीना ने कहा कि कहा कि सभी को संगठित रहते हुए आगे बढ़ना चाहिए। भीमराव आंबेडकर के जीवन और विचारों से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने बाबा साहेब के बताए आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून
आशा मीना ने कहा कि बाबासाहेब ने सभी सुख व सुविधाओं का त्यागकर वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श व विचार निरंतर हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे। बाबासाहब अम्बेडकर जी को सामाजिक असमानता को दूर करने, वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने व भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान के लिए राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
इसके बाद उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं व विशाल जनसमूह के साथ अम्बेडकर सर्किल पर संविधान के शिल्पी बाबासाहब अम्बेडकर जी की भव्य प्रतिमा पर 21 किलो की माला से माल्यार्पण किया और वहा उपस्थित विशाल जनसमूह को बाबासाहेब की जयंती की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने रेलवे लोको शेड में आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। शिविर के दौरान उन्होंने रक्त वीरों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
इस अवसर पर पूर्व सभापति श्याम सुन्दर सिंहल, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन शर्मा, अनिल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, पार्षद मंजीत सिंह, चन्दन सिंह नरूका, रितेश भारद्वाज, जिनेन्द्र शर्मा ,शंकर प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रितम सिंह चौधरी,एसटी मोर्चा अध्यक्ष विजय मीना, एससी मोर्चा अध्यक्ष मनोज बैरवा, पूर्व पार्षद अल्का शर्मा, कृष्णा गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जैन विधानसभा विस्तारक सौरभ वर्मा,लाखन मीना, जगमाल सिंह नरूका, मुकेश शर्मा, रवि शर्मा,बाबूलाल मीना, मुकेश जाट,मुकेश मीना, सुधीर शर्मा, राजेश शर्मा, पप्पू लाल पटोना, रामौतार गौतम,पवन गुर्जर, कमलेश सोयल, मनीष शर्मा, महेश साहू, मोहित मीना, राजकुमार मीना,शिवराम मीना ,भगत मीना आदि उपस्थित रहे।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
गर्मी में राहगीरों को मिलेगा शीतल जल: शहर में शोभायात्रा में भाग लेने के बाद आशा मीना ने सरस डेयरी के सामने त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर भक्तगणों व आमजन को गर्मी में ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निजी खर्च पर वाटर कूलर लगवाकर शुभारंभ किया।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
इस अवसर पर आयोजित सादा समारोह में पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग लाल जाट, सुरेश जैन,पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष हरीओम गर्ग,जिला मंत्री हरि प्रसाद गुप्ता आदि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल व अध्यक्षता आशा मीना जी ने सर्वप्रथम बाबासाहब अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप