बिहार के समस्तीपुर कोर्ट में फायरिंग से हड़कंप, बदमाश 2 बंदियों को गोली मारकर पैदल ही भाग निकला

समस्तीपुर कोर्ट में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। पेशी पर आए 2 बंदियों को बदमाश ने गोली मार दी और फिर पैदल ही भाग निकला। मंडल कारा से कोर्ट में बंदियों की पेशी थी। गोली चलने से कोर्ट में हड़कंप मच गया।
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग से हड़कंप मच गया। शनिवार को बदमाश ने गोली मारकर दो बंदी और एक सिपाही को जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भागने में कामयाब भी रहा। जानकारी के अनुसार, बदमाश ने कोर्ट हाजत के समीप इस घटना को अंजाम दिया। बदमाश की गोली से कल्याणपुर के नीमा चकहैदर निवासी बंदी प्रभात चौधरी व समस्तीपुर के दूधपूरा निवासी प्रभात तिवारी जख्मी हो गया।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
फायरिंग में बाल-बाल बचा सिपाही
बताया गया है कि बदमाश को गोली चलाते देख सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने उस पर रायफल तान दी जिसके बाद बदमाश ने उस पर गोली चला दी, लेकिन गोली उसके गाल के पास से निकल गयी। जिससे उसे गोली नहीं नहीं लगी, लेकिन गोली के छर्रों से चेहरे पर जख्म हो गए। कोर्ट परिसर में गोली चलने से वकील व कोर्ट में काम से आये लोगों में अफरातफरी मच गयी। सभी अपनी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर भागने लगे।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
दो बंदियों को मारी गोली सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तब स्थिति सामान्य हो पायी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि जिन दो बंदियों पर बदमाश ने गोली चलायी उनकी शनिवार को कोर्ट में पेशी होनी थी कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट में फायरिंग की घटना से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप