Bihar: पहले एक पिलर धंसा फिर झुकने लगा ब्रिज, नदी में 10 मिनट में समाया 1700 करोड़ का पुल

600 करोड़ में बनने वाला पुल 1700 करोड़ का खर्चा करने बनाया जा रहा था। दो महीने बाद ही पुल पर आवागमन शुरू होने वाला था, लेकिन पुल ढह गया। पानी में सरकार के 1700 करोड़ रुपये समा गए। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार का पुल गिर गया है।
भागलपुर। बिहार में खगड़िया-अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच 1700 करोड़ से ज्यादा की रकम से बना रहा पुल रविवार शाम 6 बजे गंगा नदी में समा गया। लोगों ने पुल को ध्वस्त होता हुआ अपने मोबाइल में कैद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले पुल का एक पाया (खंबा) करीब 3-4 फीट तक धंस गया था। इसके बाद निर्माणाधीन पुल एक तरफ झुकना शुरू हो गया था। इलाके में हंगामा मच गया और कई सारे लोग किनारे पर जमा हो गए।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
लोगों के मुताबिक, 10 मिनट के भीतर ही एक तरफ झुकता पुल धड़ाम से गंगा नदी में जा गिरा। तीन पाए पर टिके 30 के स्लैब नदी में समा गए हैं। पुल के गिरने के बाद नदी में लहरें तेज हो गईं। नदी के किनारे जाने के लिए नाव में बैठे लोग नाव के कूदकर अपनी जान बचाने के लिए भागे। किनारे पर मौजूद नावों को लोगों ने दौड़कर लोगों को और नाव को पानी से बाहर निकाला। लोगों ने कहा कि पहले भी इस पुल का हिस्सा गिर गया था।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून
सीएम नीतीश ने किया था शिलान्यास
दरअसल, भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अगुवानी घाट गंगा नदी पर 1710 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 फरवरी 2014 को शिलान्यास किया था। पुल की लंबाई 3.160 किलोमीटर थी। इसका निर्माण 80% पूरा हो चुका था। इस ब्रिज का 10,11 और 12 नंबर का पाया (खंबा) रविवार शाम ढह गया। लोगों के मुताबिक, पहले एक पाया धंस गया था, इसके बाद से ही ब्रिज एक तरफ झुकना शुरू हो गया था और अंत में तीन पाए ढह गए और उन पर टिके करीब 30 स्लैब नीचे आ गिरे।
यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!
तेज हवा से गिरा था पुल का स्लैब: सुल्तानगंज विधायक
पुल गिरने पर सुल्तानगंज के जेडीयू विधायक प्रोफेसर ललित मंडल ने बताया कि घोर-अनियमितता के चलते ऐसी घटना हुई है। यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी 2022 में तेज हवा के आने से पुल का स्लैब नीचे गिर गया था और इस बार तो पूरा पुल ही ध्वस्त हो गया। हमें तो लगा था कि इस साल नवंबर-दिसंबर में इस पुल का उद्घाटन हो जाएगा, लेकिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं ये जांच का विषय है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
सीएम नीतीश ने दिए जांच के आदेश
पुल ढह जाने के मामले में सीएम नीतीश ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस हादसे को लेकर डीडीसी भागलपुर कुमार अनुराग ने जानकारी देते हुए कहा कि पुल के ध्वस्त होने के कारण किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। हमने पुल निर्माण निगम से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
कम हो जाती झारखंड की दूरी
बताया गया कि यदि विक्रमशिला पुल और मुंगेर पुल के बीचोंबीच सुल्तानगंज अगवानी महासेतु पर यातायात चालू हो जाता तो बिहार और झारखंड के दूरी कम हो जाती। लोगों को साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, महागामा जाने में 20 से 30 किलोमीटर तक कम दूरी तय करनी पड़ती।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
नेता प्रतिपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
निर्माणाधीन पुल गिरने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का एक और नया रूप सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में 600-700 करोड़ की लागत वाला पुल करीब 1600 करोड़ की लागत तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी के चक्कर में उच्च अधिकारियों के जरिए पैसे की वसूली की जा रही है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। बिहार की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप