PM मोदी के लिए डिनर होस्ट कर सकते हैं बाइडेन, जानें कब हो सकता है प्रधानमंत्री का दौरा
न्यूयॉर्क में PM मोदी UN मुख्यालय में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के शामिल होंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी जून में अमेरिका जाने वाले हैं। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन उन्हें स्टेट डिनर के लिए न्योता दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में PM मोदी UN मुख्यालय में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के शामिल होंगे। इसके बाद शिकागो में भारतीय समुदाय के साथ मोदी एक बड़े कम्युनिटी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस मीटिंग से पहले PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन मई में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वाड मीटिंग के दौरान भी मिलेंगे। क्वाड देशों की इस बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलियाई लीडर्स भी मौजूद रहेंगे। वहीं 9 से 10 सितंबर में भारत G-20 समिट भी होस्ट करने वाला है, जिसमें बाइडेन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
आपको बता दे, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ये बाइडेन का तीसरा स्टेट डिनर होगा। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए दिसंबर 2022 में डिनर आयोजित किया था। वहीं बाइडेन साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल को 26 अप्रैल को स्टेट डिनर के लिए न्योता दे चुके हैं। स्टेट डिनर अमेरिका का ऑफिशियल डिनर होता है। ये व्हाइट हाउस में आयोजित किया जाता है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी किसी दूसरे देश के हेड ऑफ गवर्नमेंट के लिए डिनर होस्ट करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: खुदाई में जमीन के अंदर से निकले 20 घर, गड़ा मिला एक हजार साल पुराना खजाना, जिसने भी देखा...
PM मोदी इससे पहले 5 बार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी पहली मुलाकात सितंबर 2021 में अमेरिका में हुई थी। तब दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में करीब 90 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद मोदी और बाइडेन अक्टूबर में इटली में G-20 समिट के दौरान मिले थे। दोनों नेताओं की अगली मुलाकात मई 2022 में QUAD समिट के दौरान हुई थी। फिर दोनों जून 2022 में G-7 समिट के दौरान जर्मनी में मिले थे। मोदी-बाइडेन की आखिरी मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट के दौरान हुई थी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप