भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ भंडारी कल आयेगी पिण्डवाड़ा

पिण्डवाड़ा/सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ भंडारी कल पिण्डवाड़ा आयेगी। डॉ रक्षा भंडारी के महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर पहली बार पिण्डवाड़ा आगमन पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
भाजपा के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी कल 10 जुलाई 2023 सोमवार को सुबह 11:15 बजे पिंडवाड़ा आएगी। शहर में स्थित गहलोत भवन बाण माता में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भंडारी का स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महावीर यती ने दी।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
सिरोही की डॉ रक्षा भंडारी के महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी हाल ही में मिली है। पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने बताया कि डॉ.रक्षा भंडारी स्टूडेंट टाइम से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गई थी। फिर भारतीय जनता पार्टी में मंडल उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा के रूप में अनवरत रूप से कार्य कर रही थी। जिस कारण प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने डॉ. रक्षा भंडारी का चयन प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के लिए किया।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप