BBC Documentary: विश्वभारती यूनिवर्सिटी में दिखाई जाएगी BBC की डॉक्यूमेंट्री, BJP बोली- ये राजनाथ का अपमान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की विश्व भारती यूनविर्सिटी का गुरुवार को दीक्षांत समारोह है। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कई इवेंट्स में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। इस बीच छात्रों के एक दल ने BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री इंडिया द मोदी क्वेश्चन टेलीकास्ट करने का ऐलान किया है। बोलपुर पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री टेलीकास्ट करने के लिए कोई परिमशन नहीं दी है। लेकिन स्टूडेंट्स इस ग्रुप ने इसका प्रचार करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
रक्षामंत्री और केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार बोलपुर शांति निकेतन पहुंचे। दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार की सुबह होना है। स्टूडेंट्स ने डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए कैम्प्स के अंदर रतनपल्ली निमताला घाट को चुना है। ये जगह उस स्पॉट से कुछ ही दूरी पर है जहां राजनाथ सिंह टैगोर की म्यूजिकल भानु सिंघेर पदावली देखने वाले हैं। इसके बाद वे विश्वभारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती के साथ मीटिंग करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
तो वहीं, DSA के लीडर के मुताबिक जब उन्होंने सुना कि रक्षामंत्री विश्वभारती आ रहे हैं तब उन्होंने फैसला किया कि वे अभिव्यक्ति की आजादी बचाने के लिए मौन प्रदर्शन करेंगे। डॉक्यूमेंट्री को पहले भी प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी और जादवपुर यूनिवर्सिटी SFI स्टूडेंट विंग बिना किसी अनुमति के टेलीकास्ट कर चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें: पत्नी घमंडी ना हो जाए... तो इसलिए 200 करोड़ मिलने की बात पति ने किसी को नहीं बताई!
बीरभूम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धुर्बा साहा ने छात्रों के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा माओवादी सोच से प्रभावित स्टूडेंट्स विंग के एक सदस्य ने जानबूझकर यह कदम उठाया है। ताकि उसी वक्त BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखाकर रक्षामंत्री का अपमान किया जा सके। इन नकली वामपंथियों ने जेएनयू में ऐसा ही माहौल बनाने की कोशिश की थी। लेकिन भारत के लोग उनका भरोसा नहीं करते।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप