अरविंद केजरीवाल मिलना चाहते हैं राहुल गांधी से, कांग्रेस नेता ने रख दी माफी की शर्त

 
arivind kejariwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि पहले वह माफी मांगें।

 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश और राजनीतिक हालत पर चर्चा करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। राजनीतिक जानकारों की नजरें कांग्रेस के रुख पर है क्योंकि पार्टी के कई नेता 'आप' से संभावित मेलमिलाप का खुलकर विरोध कर रहे हैं।  

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रिवार को ट्वीट किया, 'कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी और राहुल गांधी जी से भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ संसद में कांग्रेस का समर्थन हासिल करने और संघीय ढांचे पर हमले और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात का वक्त मांगा है।' कांग्रेस से आधिकारिक प्रतिक्रिया आने से पहले दिल्ली कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने एक शर्त रख दी है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल को पहले सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह जैसे नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। लांबा ने यह भी उम्मीद जताई कि कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी ध्यान में रखेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

अलका लांबा की क्या है दलील
लांबा ने केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'कांग्रेस परिवार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित जी और गांधी परिवार से 'आप' माफी मांगे और बात आगे बढ़े तो हम कार्यकर्ताओं को कोई आपत्ति नहीं होगी, उम्मीद करते हैं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी कांग्रेस के लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं की 'आप'द्वारा आहत की गई भावनाओं का ख्याल करते हुए अरविंद केजरीवाल को समय देने पर विचार करेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

कांग्रेस में कई नेता गठजोड़ के खिलाफ
कभी आम आदमी पार्टी की नेता रहीं अलका लांबा अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ काफी मुखर होकर बोलती हैं। लांबा की तरह पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अजय माकन भी आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह की दोस्ती के खिलाफ हैं। वह लगातार कई दलीलों के साथ पार्टी से अपील कर रहे हैं कि केजरीवाल से दूरी बनाकर रखी जाए। माकन अपनी बात पर जोर देते हुए यह भी दलील रखते हैं कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के लिए प्रस्ताव पास किया था। दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा पंजाब, गुजरात और गोवा यूनिट के भी नेता आम आदमी पार्टी को समर्थन के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web