यूपी पुलिस का माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी पर एक और एक्शन, जारी किया लुक आउट नोटिस

 
Mafia Mukhtar Ansari's wife

यूपी पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। 2 दिन पहले पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अब उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पुलिस अफसा की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वो काफी दिनों से फरार चल रही है।

 

मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। यूपी पुलिस ने अब अफसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इससे पहले उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी के जेल जाने के बाद उसके कामों को पत्नी अफसा अंसारी चलाती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आफसा अंसारी ने मऊ में विकास कंस्ट्रक्शन के माध्यम से संचालित फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा किया था। इसी मामले में मुख्तार की पत्नी और दोनों सालों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। बाद ने इसी मुकदमे को आधार बनाकर गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की ये जो 6 महीने एक देश में और 6 महीने दूसरे देश में, बदल जाते हैं नियम-कानून

पुलिस के लिए चुनौती बनी गिरफ्तारी
मऊ के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले मऊ पुलिस ने अफसा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके बाद अब लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। मऊ पुलिस के लिए मुख्तार की पत्नी की गिरफ्तारी चुनौती बन गई है। 

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

पुलिस रिकॉर्ड में अफशां अंसारी IS-191 गैंग की सदस्य
गाजीपुर जनपद में पुलिस ने पुरस्कार घोषित अपराधियों की सूची जारी की है। इस सूची में 12 उन अपराधियों के नाम शामिल हैं, जिन पर पुलिस की तरफ से इनाम का ऐलान किया गया है। अफसा अंसारी पर कोतवाली थाना क्षेत्र में 406, 420, 386, 506 के तहत मामला दर्ज है। अफसां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड में अफसा अंसारी IS-191 गैंग की सदस्य के तौर पर चिह्नित हैं। कुछ मामलों में अफसा के साथ उसके दो भाइयों को भी पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस ने अफसा की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। 

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

12 अपराधियों की सूची जारी
एसपी की तरफ से जारी की गई इस सूची में मनिया के सोनू मुसहर, चकफरीद के सद्दाम हुसैन, बनगांवा के वीरेंद्र दुबे, इमिलिया के अंकित राय, नसरतपुर के अंकुर यादव, आजमगढ़ के सिधारी थाना के त्योखर के अशोक यादव, जोगा मुसाहिब के अमित राय, मुख्तार के शूटर शेरपुर के अंगद राय, चकिया के रवि बिंद और सकरा के सोनू बिंद के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

क्या है पूरा मामला?
दरअसल मऊ के दक्षिण टोला के रैनि गांव के पास विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म बनाकर जमीन ली गई और उस पर एक गोदाम का निर्माण कराया गया। उस गोदाम को फर्म के द्वारा एफसीआई को किराए पर दिया गया था। यह फर्म पांच लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसमें मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी, उसके दोनों साले अनवर सहजाद और आतिफ रजा साथ ही रविन्द्र नरायन सिंह, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की शामिल हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

राजस्व विभाग की जांच में पाया गया कि विकास कंस्ट्रक्शन फर्म ने अनुसूचित जाति के लोगों को पट्टे पर दी गई जमीन को गलत तरीके से अपने नाम करा लिया गया। इसके अलावा कुछ और लोगों की जमीन भी गलत तरीके से ले ली। उस समय के तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव ने इस पूरे मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि विकास कंस्ट्रक्शन फर्म ने फर्जी ढंग से अनुसूचित जाति के लोगों को दी गई पट्टे की जमीन को फर्म के नाम कराया गया है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web