आंध्र प्रदेश CM की बहन ने कहा, तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान और KCR इसके तालिबान, जानिए क्यों...

शर्मिला ने इससे पहले एक जनसभा में सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति और महबूबाबाद विधायक शंकर नाइक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

आंध्र प्रदेश CM की बहन ने कहा, तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान और KCR इसके तालिबान, जानिए क्यों...

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी की बहन और YSRTP पार्टी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना को भारत का अफगानिस्तान बताया है। वहां के मुख्यमंत्री KCR इसके तालिबान हैं। शर्मिला ने यह बात महबूबाबाद में कही। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के CM एक तानाशाह और अत्याचारी हैं। तेलंगाना में भारतीय संविधान लागू नहीं है, वहां केवल KCR का संविधान चलता है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

शर्मिला ने इससे पहले एक जनसभा में सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति यानी (BRS) और महबूबाबाद विधायक शंकर नाइक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि आपने लोगों से कई वादे किए, जिन्हें आपने पूरा नहीं किया। यदि आप अपने वादे पूरे नहीं कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप कोज्जा (नपुंसक) हैं।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

शर्मिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें और उनके समर्थकों को प्रवासी करार दिया था। उन्होंने इस बात को लेकर विधायक को किसी को प्रवासी न कहने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि इस बेशर्म विधायक में हमारे खिलाफ अपमानजनक और गंदी भाषा का इस्तेमाल करने की हिम्मत कैसे आई? असल में यह उनके कुकर्मों और इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए सुशासन सुनिश्चित करने में उनकी विफलता पर सवाल उठाता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

दरअसल, शर्मिला की इस टिप्पणी के खिलाफ BRS ने सड़कों पर प्रदर्शन कर उनकी पार्टी के होर्डिंग और फ्लेक्स जला दिए थे। प्रदर्शनकारियों ने गो बैक शर्मिला के नारे लगाते हुए उन पर एक्शन लेने की मांग की थी। इसके चलते शर्मिला को महबूबाबाद से तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उनके खिलाफ IPC की धारा 504 और SC ST पीओए अधिनियम की धारा 3 (1) आर के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web