दिल्ली से सिडनी जा रही Air india की फ्लाइट ने हवा में खाए झटके, कई यात्रियों को आईं चोटें

 
air india

एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में अचानक तेज झटके लगने लगे। इस दौरान 7 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। इसके बाद उन्हें फ्लाइट में ही क्रू द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। 

 

नई दिल्ली। एयर इंडिया (Air india) की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में अचानक तेज झटके लगने लगे। इसके चलते 7 यात्रियों को चोटें आई। इसके बाद क्रू ने फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और नर्स की मदद से फर्स्ट एड उपलब्ध कराया। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में अचानक तेज झटके लगने लगे। ये झटके इतनी तेज थे कि इस दौरान 7 यात्रियों को चोटें आईं। इसके बाद उन्हें फ्लाइट में ही क्रू द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। 

एयर इंडिया द्वारा सिडनी में एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। हालांकि, सिर्फ तीन यात्रियों को इसकी जरूरत पड़ी। लेकिन गनीमत रही कि किसी भी यात्री को हॉस्पिटल में भर्ती नहीं करना पड़ा। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

DGCA ने बताया कि हादसा मंगलवार को हुआ। घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। हालांकि, किसी यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। 

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। एयर इंडिया की ओर से बताया गया, 16 मई 2023 को दिल्ली से सिडनी जा रही उड़ान AI302 में बीच हवा में अशांति का सामना करना पड़ा था। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। लेकिन उड़ान ने सिडनी में सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद यात्रियों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। हालांकि, किसी को एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। यह घटना एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई थी।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web