सलमान खान के बाद महाराष्ट्र सीएम शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच शुरू 

अपराधी ने 112 पर फोन कर कहा था कि उसके सीने में दर्द हो रहा है और एंबुलेंस भेजी जाए। 
 
सलमान खान के बाद महाराष्ट्र सीएम शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच शुरू 

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम को यह धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर दी। मिली खबर के मुताबिक अपराधी ने 112 पर फोन कर कहा था कि उसके सीने में दर्द हो रहा है और एंबुलेंस भेजी जाए। इस पर उनसे कहा गया कि एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद उन्होंने दोबारा फोन किया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ाने की धमकी दी। इतना कहने के बाद उन्होंने फोन काट दिया। 10 अप्रैल की देर शाम फोन आया।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

सूत्रों के मुताबिक यह कॉल नागपुर कंट्रोल को मिली थी। इस कॉल के रिसीव होते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी गई। मुंबई पुलिस जैसे ही हरकत में आई, उसने नंबर के आधार पर अपराधी की लोकेशन ट्रेस कर ली। पता चला कि यह कॉल पुणे से की गई थी, लेकिन नंबर के लिए मुंबई का पता दिया गया था। पुलिस दिए गए पते पर पहुंची लेकिन घर पर ताला लगा मिला। इसके बाद पुणे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

यह खबर भी पढ़ें: जब लाखों का मालिक निकला दिव्यांग भिखारी! ...तो सच जानकर ये महसूस किया शख्स ने

पुणे पुलिस ने कहा कि अपराधी राजेश मारुति अगवाने ने यह कॉल नशे की हालत में किया था। वह पेशे से वार्ड बॉय है और मुंबई के धारावी इलाके में रहता है। अपराधी की पत्नी पुणे के कोथरूड में रहती है और प्राइवेट नौकरी करती है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला के हुए जुड़वां बच्चे, DNA Test में दोनों के पिता अलग, क्या कहना है मेडिकल साइंस का?

पुलिस ने बताया कि अपराधी अक्सर अपनी पत्नी से मिलने पुणे जाया करता था. वह पुणे में था जब उसने पुलिस कंट्रोल रूम को 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि उन्होंने अभी तक इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई है। वह अपराधी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web