Aero India 2023: पीएम मोदी ने ‘Aero India’ के 14वें संस्करण का किया उद्घाटन, बोले- भारत पर पूरे विश्व का बढ़ा विश्वास

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज बेंगलुरु में भारत की सबसे बड़ी एरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी ‘एरो इंडिया 2023’ का उद्घाटन किया। पीएम की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े एयर शो का यह 14वां संस्करण है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयर चीफ मार्शल वीर राम चौधरी और रक्षा राज्य मंत्री भी मौजूद रहे। एयर शो की थीम ‘रनवे टू ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में येलहंका के एयर फोर्स स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ती ताकत का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वां संस्करण चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य उपस्थित हैं।#AeroIndia2023 pic.twitter.com/RSVJMKEVa9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2023
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान
एयरो इंडिया 2023 शो में भारत की स्वदेशी ताकत का नजारा दिखाई दे रहा है। दो साल में एक बार होने वाले इस एयरो इंडिया में भारत अपने स्वदेशी फाइटर जेट, यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, अटैक हैलिकॉप्टर, ड्रोन और मिसाइलों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने की तैयारी में है। इस एयरो इंडिया में कई देशों के रक्षा मंत्री डिफेंस मिनिस्टर कॉनक्लेव में शिरकत कर रहे हैं। जबकि 29 देशों के वायुसेना अध्यक्ष शामिल होंगे। 17 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा।
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया।#AeroIndia2023 https://t.co/H3pbakeuI1 pic.twitter.com/H5nKslvVyk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2023
पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, ''बेंगलुरु का आसमान आज इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई नए भारत की सच्चाई है। मेरी कामना है आत्मनिर्भर भारत ऐसे ही बढ़ता रहे।''
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
पीएम ने कहा कि 21वीं सदी का ‘नया भारत’ न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी। इस शो से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बल मिलने के साथ ही घरेलू विमानन क्षेत्र को एक नया प्रोत्साहन मिलेगा।
इस बार के एयरो इंडिया शो 2023 में 80 से ज्यादा देशों की भागीदारी देखी जाएगी। इसमें लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्री और रक्षा उत्पाद से जुडे़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस शो में 800 से ज्यादा कंपनियां शिरकत करेगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप