Wrestlers Protest : WFI के अध्यक्ष पर लगे आरोपों की होगी जांच, IOA ने बनाई सात सदस्यीय कमेटी

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। 

Wrestlers Protest : WFI के अध्यक्ष पर लगे आरोपों की होगी जांच, IOA ने बनाई सात सदस्यीय कमेटी

नई दिल्ली। WFI और पहलवानों के बीच जारी विवाद में खेल मंत्री के आवास पर पहलवानों की मंत्री और अफसरों के साथ बैठक हुई। इस बीच भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उनकी शुक्रवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। बृजभूषण के बेटे प्रतीक ने मीडिया से कहा, बृजभूषण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली सालाना बैठक के बाद मीडिया से बात करेंगे। बृजभूषण शरण ने खेल मंत्रालय को अपना जवाब भेज दिया है। वहीं, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की बैठक में पहलवानों के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बना दी है। इस कमेटी में बॉक्सर मैरी कॉम, तीरंदाज डोला बनर्जी, बैडमिंटन प्लेयर अलकनंदा अशोक, फ्रीस्टाइल कुश्तीबाज योगेश्वर दत्त, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और दो वकील शामिल हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं मुंह खोल दूंगा तो सुनामी आ जाएगी। मेरे समर्थन में भी कई खिलाड़ी हैं। सूत्रों की माने तो खेल मंत्रालय WFI पर डायरेक्ट एक्शन नहीं ले सकता है, लेकिन इंडियन ओलिंपिक संघ फेडरेशन को भंग कर सकता है। ऐसे में अगर बृजभूषण नहीं माने तो IOA कार्रवाई कर सकता है। पहलवानों ने IOA अध्यक्ष पीटी ऊषा को शिकायती पत्र भेजा है। इंडियन ओलिंपिक संघ (IOA) को लिखे लेटर में पहलवानों ने अपना पूरा दर्द बयान किया। पहलवानों ने आरोप लगाया, जब टोक्यो ओलिंपिक में विनेश फोगाट मेडल से चूक गई थीं, तब कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें मानसिक तौर पर इतना परेशान किया कि विनेश ने सुसाइड का मन बना लिया था। इधर, तीसरे दिन के धरने के बाद खिलाड़ी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे हैं। खिलाड़ियों और ठाकुर के बीच कल भी दो घंटे बातचीत हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

विनेश ने धरना स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। हम यहीं (जंतर-मंतर पर) मैट लगाकर अपनी प्रैक्टिस जारी रख सकते हैं। हमने अपने ईश्यू खेल मंत्री के सामने रखे थे। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन पर हम असंतुष्ट थे। उन्होंने हमें आज शाम को फिर बुलाया है। हमारे साथ 5 से 6 लडकियां हैं, जिनके साथ शोषण हुआ है। हमने जो इल्जाम लगाए हैं, वे सच हैं। हम झूठ नहीं बोल रहे हैं। अगर सुनवाई नहीं हुई तो हम केस करके आगे बढ़ेंगे। हमें अब तक सुना गया है, लेकिन संतुष्ट जवाब नहीं मिला है। विनेश ने आगे कहा, हम आत्मसम्मान की रक्षा के लिए यहां आए हैं। ये कुश्ती का दुर्भाग्य होगा की लड़कियों के साथ इतना शोषण हुआ है। फेडरेशन में उन्हीं (बृजभूषण) के लोग भरे पड़े हैं। हमें देश के PM पर भरोसा है। मैं PM सर से रिक्वेस्ट कर रही हूं की आप हमारे साथ न्याय करें।

यह खबर भी पढ़ें: ये अभिनेत्री 700 से ज्यादा पुरुषों के साथ बना चुकी है संबंध, खुद किया खुलासा, कहा- इसके लिए नहीं हूं शर्मिंदा

इस विवाद का असर यूपी के गोंडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप पर भी पड़ा है। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई खिलाड़ी लौट रहे हैं। इनमें शामिल दिल्ली के रेसलर प्रदीप मीणा ने बताया कि अब तक 200 से ज्यादा रेसलर लौट चुके हैं। इन लोगों ने चैंपियनशिप में खेलने से इनकार कर दिया है। वहीं, करीब 15 साल से रेसलिंग कर रहे प्रदीप के मुताबिक, अब गोंडा में ज्यादा पहलवान नहीं है। हम लोग दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे रेसलर्स के साथ हैं। वहां पहुंचते ही जंतर मंतर जाएंगे। प्रदीप ने आरोप लगाया, हमें अपने पैसों से आने जाने की टिकट करानी पड़ती है। रुकने का इंतजाम भी अच्छा नहीं होता। कॉलेज के कमरों में रुकवा देते हैं। यहां पतले-पतले गद्दे होते हैं। हमें खाने को भी कुछ नहीं मिला। सुबह भी अपने पैसों से खाना खाया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web