महिलाओं को अपनी गरिमा की रक्षा स्वयं करना होगी- पद्मश्री  डॉक्टर जनक पलटा

 
janak palata

उन्होंने दावे के साथ कहा कि यदि लड़कियां अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करें तो कोई भी उनका दुरुपयोग नहीं कर सकता। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओं को अपनी गरिमा की रक्षा स्वयं करना होगी। वे अन्य किसी का सहारा ना ढूंढें।

 

इंदौर। मानवाधिकार जन्मजात है एवं इसका केंद्रीय उद्देश्य प्रत्येक मनुष्य को समाज में सम्मान और गरिमा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी क्षमताओं का समुचित विकास भी है। पद्मश्री डॉक्टर जनक पलटा मगिलिगन मंगलवार को महारानी लक्ष्मी बाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कोर्स, मानवाधिकार, नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और उत्तरदायित्व के शुभारंभ के अवसर पर खचाखच भरे हॉल में मुख्य अतिथि के पद से छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

उन्होंने दावे के साथ कहा कि यदि लड़कियां अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करें तो कोई भी उनका दुरुपयोग नहीं कर सकता। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओं को अपनी गरिमा की रक्षा स्वयं करना होगी। वे अन्य किसी का सहारा ना ढूंढें। इस अवसर पर छात्राओं ने मोनोएक्टिंग एवं एकल नाटक द्वारा अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

डॉक्टर जनक पलटा ने अपने वक्तव्य में स्त्रियों के अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने जीवन के अधिकार तथा अपने जीवन काल में समाज को लाभान्वित करने के कर्तव्य पर भी बल दिया। उन्होंने छात्राओं के माता-पिता से यह अपील कि  वे लड़कियों को अपनी सुरक्षा आप करने की शिक्षा दें पर साथ ही अपने परिवार के लड़कों को भी महिलाओं के सम्मान करने के प्रति शिक्षित करें।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त संचालक डॉ किरण सलूजा भी उपस्थित थीं। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य को ईमानदारी के साथ पालन करने पर विशेष ध्यान देने की बात की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ चंदा तलेरा जैन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थी सदैव अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें साथ ही महाविद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर उपयोग करें।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सीमा तिवारी ने किया। आयोजन की संयोजक डॉ शैल श्रीवास्तव ने सफल आयोजन के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web