Vande Bharat Express के चेहरे पर नीली पट्टी क्‍यों है? देश की सबसे तेज ट्रेन के खास रंग की वजह जानिए

 
vande bharat express train

Vande Bharat Express Colour Scheme: वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों का रंग सफेद है। उनमें किनारे पर नीले रंग की धारियां दी गई हैं। भारतीय रेल अपनी हर स्‍पेशल ट्रेन के लिए खास कलर स्‍कीम रखती है।

 

नई दिल्‍ली। हिमाचल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले ऊना में पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह देश में चौथी वंदे भारत ट्रेन है। हिमाचल में अच्छी ट्रेन सर्विस ऊना जिले के अंब-अंदौरा तक ही है। अब प्रदेश के लोग फास्ट ट्रेन के जरिए चंडीगढ़ या दिल्ली तक आकर देश में कहीं भी जा सकेंगे। वंदे भारत के जरिए ऊना से नई दिल्ली तक का सफर महज 5 घंटे में पूरा होगा। यह ट्रेन बुधवार छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। सफेद रंग की इस एयरोडायनैमिक ट्रेन पर नीली पट्टियां भी दी गई हैं। रेलवे अपनी हर स्‍पेशल ट्रेन को अलग कलर स्‍कीम देता है। जैसे दुरंतों व हमसफर बहुरंगी होती हैं। तेजस एक्‍सप्रेस के कोच पर डिजाइन बने होते हैं। डबल डेकर येलो और ऑरेंज कलर में रंगी होती है। राजधानी के लाल रंग वाले कोच अब कई ट्रेनों में इस्‍तेमाल होने लगे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही

वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सीटें 180 डिग्री घूम जाती हैं। 'कवच' नाम के ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्‍शन सिस्‍टम से लैस वंदे भारत के हर कोच में चार इमरजेंसी विंडो दी गई हैं। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। ट्रेन में हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-कटरा, दूसरी दिल्ली बनारस व तीसरी गांधी नगर मुंबई के बीच चलाई गई थी। यह ट्रेन 52 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इस ट्रेन में कवच प्रणाली लगाई गई है यानि हादसे की स्थिति आने पर ट्रेन अपने आप रुक जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

ये सुविधाएं बनाती हैं वंदेभारत को खास

  • वंदे भारत ट्रेनों का स्पीड टेस्ट 180 किलोमीटर प्रति घंटे पर किया गया है, लेकिन ये 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आराम से दौड़ सकेंगी।
  • सीटें आरामदायक रहें और लोगों को झटके ना लगें, इसके लिए शॉकर पर पड़ने वाले वजन को कम किया गया है।
  • ट्रेन में वाईफाई की सुविधा होगी, लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखने के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा, जहां पर प्री रिकॉर्डेड प्रोग्राम लोग देख सकेंगे।
  • ट्रेन के अंदर प्लेन की तरह टच लाइटें लगी हैं। टच करते ही ऑन हो जाएंगी। ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले गेट का कंट्रोल ड्राइवर के पास होगा।
  • कोच के अंदर जाने के लिए सेंसर से दरवाजा खुलेगा। अगर कोई इमरजेंसी होने पर यात्रियों को ड्राइवर से बात करती है तो कोच में कॉलिंग सिस्टम है।
  • ट्रेन में लगे एसी मौसम के हिसाब से नियंत्रित तरीके से कूलिंग करेंगे। ट्रेन की स्पीड और अन्य जानकारी के लिए डिस्पले बोर्ड भी लगे हैं।
  • बड़ी-बड़ी विंडो बाहर का नजारा देखने के लिए लगी हैं। दिव्यांग जनों के लिए अलग से वीलचेयर का इंतजाम इन ट्रेनों में दिया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

मुंबई से दिल्ली के बीच दौड़ेगी लोकल मालगाड़ी
रेलवे ने अब लोकल ट्रेनों की तरह तेज स्पीड वाली ‘फ्रेट लोकल’ चलाने का फैसला किया है। इन्हें सबसे पहले मुंबई से दिल्ली के बीच चलाया जाएगा। देश में फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज ट्रेन है। अब इसी तर्ज पर ‘वंदे भारत ईएमयू’ चलाई जाएगी, जो मालवाहन का सबसे तेज तरीका साबित हो सकता है। रेलवे के अनुसार इससे फल, फूल, सब्जियां या ऐसी चीजें भेजी जाएंगी, जिन्हें जल्दी पहुंचाना जरूरी होता है। इस तरह की मालगाड़ी की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। इसे कंटेनर ट्रांसपोर्ट के लिए डिजाइन किया जा रहा है। 16 कोच की इस ट्रेन में 264 टन तक माल लोड किया जा सकता है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web