ये कैसी दोस्ती? भारतीयों को US वीजा अपॉइंटमेंट के लिए 833 दिन की वेटिंग, चीनियों को 2 दिन में मिल रहा अपॉइंटमेंट

नई दिल्ली। भारतीयों को US वीजा अपॉइंटमेंट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। दिल्ली में विजिटर वीजा का वेटिंग टाइम 833 दिन और मुंबई में 848 दिन हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि चीन में सिर्फ 2 दिन की वेटिंग है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सामने यह मुद्दा उठाया है। जयशंकर 10 दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वीजा पर बात हुई। ब्लिंकन ने माना कि वीजा का मामला गंभीर है। दुनिया में इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। देरी की मुख्य वजह कोविड 19 है। कुछ महीनों में हालात बेहतर हो जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
अमेरिका ने इस साल 82 हजार से ज्यादा स्टूडेंट वीजा दिए। ये किसी भी साल की तुलना में सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि भारतीयों को सबसे ज्यादा स्टूडेंट वीजा मिले हैं। अमेरिका के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स में करीब 20% भारतीय हैं। भारतीयों को US स्टूडेंट वीजा के लिए भी इंतजार करना होगा। स्टूडेंट वीजा के लिए मुंबई और दिल्ली में वेटिंग टाइम 430 दिन है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
हैरानी की बात यह है की इस्लामाबाद में स्टूडेंट वीजा का अपॉइंटमेंट 1 दिन और बीजिंग में 2 दिन में मिल रहा है। तो वही अमेरिका चीन के लोगों को सिर्फ दो दिन में अपॉइंटमेंट दे रहा है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी वेटिंग टाइम भारत से आधा है। वहां 450 दिन में अपॉइंटमेंट मिल रहा है। US स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट से यह आंकड़ा सामने आया है। विजिटर वीजा लेने में भारतीयों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप