Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम बेहद सर्द बना हुआ है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
 
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में ठंडी हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। अगले चार दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली में मौसम बेहद सर्द बना हुआ है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। नए साल पर सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दिल्ली में रविवार को रात का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। रात के पारे में और गिरावट हो सकती है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब के कई इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। प्रदेश में मोगा सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Dussehra special: इन 6 जगहों पर राम नहीं, रावण की होती है पूजा, दशहरे पर नहीं जलते पुतले

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक शीत दिवस, शीत लहर की स्थिति रहने और उसके बाद कम होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने और उसके बाद इसके कम होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हिमपात का पूर्वानुमान जताया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 29 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने की संभावना है, जिसके तहत इस क्षेत्र में छिटपुट बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: जेब्रा बनकर जंगल में गेड़ी मार रहा था शख्स, वीडियो देख नहीं रोक पायेंगें हंसी

कोहरे के कारण 10 ट्रेनें देर से चलीं
उत्तर रेलवे के अनुसार घने कोहरे के कारण कम से कम 10 ट्रेनें एक से लेकर चार घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें गया-नई दिल्ली महाबोधी, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस शामिल हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web