Weather Update: यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Weather News: पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।
नई दिल्ली। Weather Forecast, Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने उन राज्यों के बारे में बताया है जहां पर आने वाले दिनों में ठंड का कहर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मिनिमम तापमान 3-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जोकि नॉर्मल से एक से तीन डिग्री सेल्सियस से कम है। इसके अलावा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप देखा गया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
इस राज्य में दो दिनों तक बारिश की भी चेतावनी
आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी यूपी के इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 21 और 22 दिसंबर, दो दिनों तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
फतेहपुर दो डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान
राजस्थान में सीकर का फतेहपुर क्षेत्र सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया जहां शनिवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, करौली में 3.5 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 4.5 डिग्री, अलवर व पिलानी में 5.4-5.4 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री व नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अन्य स्थानों पर रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप