Weather Update: उत्तर भारत के लिए गुड न्यूज, इस दिन से कम होगी भीषण ठंड; 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान

 
weather update

Weather Update, IMD Temperature: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में कई जगह न्यूनतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

 

नई दिल्ली। IMD Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में बुधवार को आठवें दिन शीतलहर का प्रकोप रहा। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब मौसम विभाग ने गुड न्यूज देते हुए बताया है कि कड़ाके की ठंड से कब राहत मिलने वाली है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को जारी किए गए पूर्वानुमान में बताया कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 23 से 25 जनवरी तक के मौसम में असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने भीषण ठंड पर राहत प्रदान करते हुए बताया कि 24 घंटे बाद उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में शीतलहर खत्म हो जाएगी, जिससे ठंड भी कम होगी।

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

सीकर में माइनस 1.5 डिग्री तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में कई जगह न्यूनतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भीषण शीतलहर चली। इसके अलावा, पूर्वी यूपी, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप रहा। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, में 20-21 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा, 22-26 जनवरी के बीच इन इलाकों में ज्यादा बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-25 जनवरी और दिल्ली में 23 व 24 जनवरी, 2023 में हल्की से मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

पांच डिग्री तक बढ़ जाएगा तापमान, खत्म होगी भीषण ठंड
उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में 19 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसेक बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, मध्य प्रदेश में 19 जनवरी की सुबह तक कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक मिनिमम टेम्प्रेचर बढ़ सकता है। गुजरात में 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। महाराष्ट्र की बात करें तो 22 जनवरी तक न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। बाकी जगह अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

राहत की खबर देते हुए मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा और उसके बाद यह खत्म हो जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 18-19 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में 18-20 जनवरी तक घना कोहरा रहने वाला है। इसके अलावा, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में 18-21 जनवरी तक सुबह और शाम घने कोहरे का अनुमान है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web