Weather Update: हिमाचल, राजस्थान समेत इन राज्यों में तीन दिन शीतलहर का अलर्ट! जानें देशभर का मौसम

 
winters

Winters Update: देश के लगभग सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जानें आज के मौसम का हाल।

 

नई दिल्ली। देश के लगभग ज्यादातर राज्यों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। गुजरात में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली में आज कोहासा भी रहेगा। अगर प्रदूषण की बात करें तो इन दिनों दिल्ली की हवा में सुधार देखा गया है। ज्यादातर इलाकों का AQI मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। 

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? 
उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। गाजियाबद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

दिल्ली के मौसम की जानकारी

Delhi Weather Update

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

हिमाचल प्रदेश में बढ़ेगी ठंड
हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा। मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं। स्पिती वैली में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा बाकी देश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं,  मध्य और पूर्वी हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web