Weather Forecast: इन राज्यों में अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने शुक्रवार को बताया कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की आशंका है।
नई दिल्ली। मुंबई में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बीच इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने शहर और आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि IMD ने शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कहीं गरज के साथ छीटें पड़े हैं। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 1.05 मिलीमीटर, 9.12 मिलीमीटर और 1.28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
उन्होंने बताया कि विक्रोली जैसे पूर्वी उपनगरों में 4 घंटे की अवधि के भीतर 35 मिलीमीटर तक बारिश हुई। हालांकि, शहर में कहीं भी बड़े जल-जमाव की कोई सूचना नहीं मिली है। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) और रेलवे की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भारी बारिश के बीच अप्रभावित रहीं। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीनों गलियारों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
इन राज्यों में भी बारिश की चेतावनी
- IMD ने शुक्रवार को बताया कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा सहित दक्षिणी राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 7 से 11 अक्टूबर तक व्यापक/हल्की/मध्यम बारिश के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा 8 और 9 को हरियाणा में, 7 से 9 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में, 7 से 10 तक पश्चिम मध्य प्रदेश में और पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 एवं 11 अक्टूबर को बारिश होगी।
- मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश 7 अक्टूबर को बादल बरसेंगे। 7 से 10 अक्टूबर के दौरान गुजरात में बारिश होगी।
- 9 से 11 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और केरल में 9-10 अक्टूबर को बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। आज यानी 7 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
- पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 8-9 अक्टूबर को, जबकि 11 अक्टूबर को बिहार में बारिश होगी। इसके अलावा 7 से 11 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश होगी। 10 और 11 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में गरज/बिजली के साथ काफी व्यापक बारिश होने की आशंका है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका
JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188