VIDEO: टक्कर के बाद युवक को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाती रही महिला, हत्या की कोशिश मामले में FIR दर्ज

वीडियो में ऐसा देखा गया कि टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट कार एक दूसरे से टकरा गईं। 
VIDEO: टक्कर के बाद युवक को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाती रही महिला, हत्या की कोशिश मामले में FIR दर्ज

नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक महिला ने कार के बोनट पर एक युवक को लटकाकर कार को करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना ज्ञान भारती नगर इलाके की है, लेकिन कब की है यह स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659


वीडियो में ऐसा देखा गया कि टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट कार एक दूसरे से टकरा गईं। टाटा नेक्सन को प्रियंका नाम की महिला चला रही थी। स्विफ्ट कार को दर्शन चला रहा था। कार की टक्कर के बाद दोनों में कहासुनी हुई। महिला ने युवक को बीच वाली उंगली दिखाते हुए अश्लील इशारे किए। इसके बाद वह भागने लगी, तभी दर्शन उसे रोकने के लिए आगे आ गया, लेकिन महिला ने कार से उसे टक्कर मार दी। अपनी जान बचाने के लिए दर्शन कार के बोनट पर चढ़ गया। आरोपी महिला इस दौरान रुकी नहीं, बल्कि कार को और रफ्तार में चलाने लगी।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास के लोग महिला को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह रुक नहीं रही। करीब 1KM बाद वह रुकी। इस दौरान पीड़ित युवक के दोस्तों ने आरोपी महिला की कार में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने दर्शन और उसके दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web