केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की मिली धमकी, दो कॉल आए 10 मिनट में

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय को शनिवार को दो धमकी भरे फोन आए। पुलिस के मुताबिक, कार्यालय को सुबह 11.30 बजे और 11.40 बजे धमकी भरे कॉल मिले।
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस सूचना के साथ ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ऐसी जानकारी मिली है कि शनिवार की सुबह गडकरी के कार्यालय पर दो फोन कॉल आए, जिसमें जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों फोन कॉल 10 मिनट के अंतराल में आए।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, "नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में सुबह 11.30 बजे और 11.40 बजे धमकी भरे दो कॉल आए।" धमकी भरे कॉल आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने आज सुबह नितिन गडकरी के कार्यालय में कॉल किया और कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। 10 मिनट में दूसरी बार कॉल आई और केंद्रीय मंत्री को भी नुकसान भुगतने की धमकी दी गई। आनन-फानन में कार्यालय की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
फिलहाल पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन धमकी भरे कॉल आने के बाद नागपुर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच शुरू कर दी है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप