केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की अपील की, जानें क्या है वजह...

सरकार की अपील पर कांग्रेस ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। 
 
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की अपील की, जानें क्या है वजह...

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राहुल गांधी से यात्रा रोकने की अपील की है। इसके लिए कोरोना महामारी बढ़ने का हवाला दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि, देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। सरकार की अपील पर कांग्रेस ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर गए थे? इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का भी बयान आया। मंडाविया ने कहा, किसी खास परिवार के लिए सबको खतरे में नहीं डाला जा सकता। मैं तो सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री होने का कर्तव्य निभा रहा हूं। कोई ये सोचता है कि कोई मंत्री उनसे सवाल कैसे कर सकता है तो हम उनकी मानसिकता का क्या कर सकते हैं, इस पर मुझसे सवाल करना मेरे काम में बाधा डालने जैसा है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल को लिखे लेटर में कहा कि कई सांसदों ने चिंता जाहिर की है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना फैल रहा है। अपील की गई कि भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। यात्रा में जो लोग भी शामिल हो रहे हैं , सभी ने वैक्सीन जरूर लगवाई हो।

इतनी बड़ी यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है। ऐसे में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के हालातों को देखते हुए यात्रा रोक देना ही सही रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला

तो वहीं, राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा कि 21 दिसंबर की सुबह राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पर उमड़ी भारी भीड़ से मोदी सरकार इतनी घबरा गई है। उनकी तरफ से लेटर लिखने का मतलब है कि भाजपा का मकसद यात्रा को डिस्टर्ब करने का है। उन्होंने आगे कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में रैली की थी, जहां किसी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं हुई। कोविड की दूसरी लहर में PM ने बंगाल में बड़ी रैलियां की थीं‌। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सबसे पहला लेटर PM को लिखना चाहिए था। साथ ही कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। उन्होंने BJP से सवाल किया कि क्या चुनाव के समय PM मोदी मास्क लगाकर गुजरात गए थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web