Third Vande Bharat Express Train: पीएम मोदी ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट, स्पीड, समय और बड़ी खासियतें

नई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार होकर यात्रा भी की है।
 
Third Vande Bharat Express Train

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये ट्रेन गुजरात के गांधीनगर से गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल तक चलेगी। यह देश की तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन में 1128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा इस ट्रेन में कवच (KAVACH ) तकनीक भी मिलती है। खास बात यह है कि वंदे भारत ट्रेन में सबसे पहले इस तकनीक को लॉन्च किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

नई 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार होकर यात्रा भी की है। उन्होंने ट्रेन में सवार लोगों से बातचीत भी की है। कालूपुर से 12 हजार 925 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई इस बहुप्रतीक्षित अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का यह पहला चरण है।


वंदे भारत एक्सप्रेस में क्या है खास?
गति, सुरक्षा और सर्विस इस नई नवेली सेमी हाई स्पीड ट्रेन की पहचान है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में केवल 18 महीनों में इसे तैयार किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है। यह कुछ ही सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। यात्रियों को उनकी यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की गई है। गति और सुविधा के मामले में यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए बड़ी छलांग है।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

यह है ट्रेन का समय
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर और मुंबई के बीच चलेगी। यह गुजरात और महाराष्ट्र की राज्यों की राजधानियों को जोड़ेगी। रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20901 वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई के वापसी के लिए यह ट्रेन संख्या 20902 दोपहर 2.05 बजे गांधीनगर से रवाना होगी और रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

अंबाजी मंदिर में आरती में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 5:45 बजे अंबाजी में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम करीब सात बजे प्रधानमंत्री अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और इसके बाद शाम करीब 7:45 बजे वह गब्बर तीर्थ में महाआरती में शामिल होंगे। अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण में अपैरल पार्क से थलतेज तक लगभग 32 किमी का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और मोटेरा से ग्यासपुर के बीच नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर शामिल है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web