मच्छु नदी पर बना झूलता पुल गिरा, 30 की मौत की खबर, देखें हादसे का वीडियो

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया जिससे अब तक तीस लोगों की मौत की खबर है। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग सवार थे। करीब दो सौ साल पुराना यह पुल रियासत काल में बनाया गया था।
अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया जिससे अब तक तीस लोगों की मौत की खबर है। हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग सवार थे। करीब दो सौ साल पुराना यह पुल रियासत काल में बनाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से जानकारी मांगी व हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
पुल पर 300 के करीब लोग थे मौजूद
मोरबी में करीब 500 साल पहले रियासत काल में बनाया गया झूलता पुल रविवार शाम अचानक टूट गया। पुल पर 300 के करीब लोग मौजूद थे जो सभी मच्छू नदी में जा गिरे। पुल के साथ नदी में गिरे लोग तैरते व पुल के केबल के जरिए ऊपर चढते नजर आए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर बताया कि वे प्रशासन के साथ संपर्क में हैं तथा पीडितों की सभी तरह की मदद करने के लिए फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी गई हैं। पुल पर तीन सौ से अधिक लोग होने की बात कही जा रही है। पुल के साथ नीचे गिरकर बेहोश हुए लोगों की संख्या काफी बताई जा रही है तथा इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ सकती है। अपुष्ट सूत्र अब तक 30 लोगों के मरने की पुष्टी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: बेटी से मां को दिलाई फांसी, 13 साल तक खुद को अनाथ मानती रही 19 साल की बेटी, जाने क्या था मामला
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के बारे में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की। उन्होंने इस हादसे में बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल लगाने को भी कहा। पीएम मोदी ने इस हादसे की स्थिति की बारीकी से निगरानी करने को कहा। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए भी कहा है।
#WATCH | Several people feared to be injured after a cable bridge collapsed in the Machchhu river in Gujarat's Morbi area today
— ANI (@ANI) October 30, 2022
PM Modi has sought urgent mobilisation of teams for rescue ops, while Gujarat CM Patel has given instructions to arrange immediate treatment of injured pic.twitter.com/VO8cvJk9TI
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
अमित शाह ने दिए तुरंत उपचार के निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोरबी हादसे पर दुख व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ' मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ। इस विषय में मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुंच रही है। प्रशासन को घायलों को तुरंत उपचार देने के निर्देश दिए हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख
हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके कहा है कि मोरबी में ब्रिज गिरने के हादसे का मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
मच्छु बांध हादसा
38 साल पहले गुजरात में एक बांध हादसा हुआ था जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक हजार लोग मारे गये थे। विपक्ष के मुताबिक25 हजार लोग मरे थे। 11 अगस्त 1979 को दोपहर करीब सवा तीन बजे मच्छू डैम टूट गयाथा, इसके चलते 15 मिनट में ही पूरा शहर पानी में डूब गया था। दो घंटे के अंदर मकान और इमारतें ढहने लगीं। और देखते ही देखते हजारों पशु व लोग काल कवलित हो गये थे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप