राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने बुजुर्ग महिला को सरेआम मारा थप्पड़, जानिए वजह...
बुजुर्ग महिला ने कहा- मेरे साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि मनसे कार्यकर्ताओं ने गालियां भी दीं।

मुंबई। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने एक बुजुर्ग महिला को सरेआम थप्पड़ मारा और धक्के दिए। पीड़ित महिला का नाम प्रकाश देवी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने उनकी मेडिकल शॉप के सामने प्रचार के लिए पोल लगाया था, जिस पर महिला ने आपत्ति जताई थी।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
दरअसल मुंबई का मुंबा देवी इलाका मंदिर के लिए मशहूर है। इस इलाके में मनसे कार्यकर्ता बांस के खंभे लगा रहे थे, लेकिन प्रकाश देवी ने उनसे कहा कि वे मेडिकल शॉप के सामने खंभा न लगाएं। बुजुर्ग महिला ने कहा- मेरे साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि मनसे कार्यकर्ताओं ने गालियां भी दीं। मारपीट करने वाले नेता का नाम विनोद अर्गिले है। कई लोग अर्गिले को खींच रहे थे। लेकिन फिर भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। नेता ने बुजुर्ग महिला प्रकाश देवी को कई बार धक्के भी दिए, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। घटना 28 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
पुलिस के मुताबिक, मारपीट के तीन दिन बाद 31 अगस्त को महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का मेडिकल चेकअप किया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। तो वही इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मनसे नेता केशव मुलय ने कहा की वायरल वीडियो पूरा नहीं है। हम इसका समर्थन नहीं कर रहे हैं, मनसे महिलाओं का सम्मान करती है लेकिन उस महिला ने हमारी पार्टी के बैनर को लात मारी और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसे वीडियो से एडिट कर दिया गया है। विनोद अर्गिल को टेंपर इशू है। हमें न्याय व्यवस्था में भरोसा है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप