'लव जिहाद की बात करें, सड़क-सीवेज की नहीं', BJP अध्यक्ष के बयान से फिर गर्म हुई कर्नाटक की सियासत

प्रदेश अध्यक्ष कतील मंगलुरु में बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

'लव जिहाद की बात करें, सड़क-सीवेज की नहीं', BJP अध्यक्ष के बयान से फिर गर्म हुई कर्नाटक की सियासत

नई दिल्ली। कर्नाटक BJP के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कार्यकर्ताओं से लव जिहाद पर फोकस करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, गटर, नालियों और अन्य छोटे मुद्दों के बारे में बात करने से ज्यादा जरूरी है कि लव जिहाद को रोका जाए। ऐसा करने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष कतील मंगलुरु में बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस भाषण में उन्होंने यह बातें कहीं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कतील ने यह भी कहा कि पीएफआई पर बैन से पहले राज्य में दंगा चल रहा था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पीएफआई ने हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए हत्याओं की एक श्रृंखला की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि अगर पीएफआई पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया होता, तो आज हमारे पास मंच पर भाजपा नेता मोनप्पा भंडारी, विधायक वेदव्यास कामथ और हरि कृष्ण बंटवाल (दक्षिण कन्नड़ के) यहां नहीं होते। उनकी तस्वीरों पर केवल एक माला होती। 

यह खबर भी पढ़ें: ब्राजील : मॉडल को 9 में से 5 पत्नियों ने दिया तलाक, 4 लड़कियां होते हुए फिर शादी का बना रहा मन

कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को कतील के इस भाषण का वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही, लिखा है कि राज्य का विकास, रोजगार और शिक्षा मामूली मुद्दे हैं! यह शर्मनाक है कि बीजेपी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से विकास के बारे में बात नहीं करने के लिए कहा है, जो कि उसने बहुत कम किया है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web