TMC नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की विवादित टिप्पणी, जानिए क्या...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मंत्री और TMC नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने नंदीग्राम में कहा, 'हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?' भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया, तो अखिल गिरि पलट गए। उन्होंने कहा, मैंने किसी का नाम नहीं लिया। भाजपा नेता अमित मालवीय ने अखिल गिरि के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया और अब यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर। हालांकि, ममता बनर्जी की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
विवाद बढ़ने के बाद अखिल गिरि ने अपनी सफाई में बयान जारी किया, मैंने किसी का नाम नहीं लिया। मैंने शुभेंदु अधिकारी के कमेंट के जवाब में इस तरह की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि अखिल गिरि अच्छे नहीं दिखते हैं। मैं एक मंत्री हूं। मैंने पद की शपथ ली है। मेरे बारे में ऐसा कहना संविधान का अपमान है।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शुक्रवार को TMC नेता शहीद दिवस समारोह के मौके पर नंदीग्राम में लोगों के बीच जाकर उन्हें संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बंगाल में प्रतिपक्ष के नेता शुंभेंदु अधिकारी पर तंज कसते हुए कहा, वह (शुभेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं (अखिल गिरि) सुंदर नहीं हूं। वह कितने सुंदर हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर यह टिप्पणी की। यही नहीं, उन्होंने शुंभेंदु अधिकारी को धमकी दी, ममता बनर्जी नहीं चाहतीं इसलिए चुप हूं, वरना मार-मारकर उनका हाथ तोड़ देता।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप