Surya Grahan 2022: दिवाली के दूसरे दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए समय और सूतक काल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य की मनाही होती है। 
 
Surya Grahan 2022: दिवाली के दूसरे दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए समय और सूतक काल

नई दिल्ली। साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है और इस साल कार्तिक अमावस्या को सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। लेकिन अमावस्या तिथि 24- 25 अक्टूबर दोनों दिन रहेगी। ऐसे में दिवाली 24 तारीख की रात को मनाई जाएगी और सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम को लगेगा। फिर कुछ दिन बाद 8 नवंबर को देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान सूतक काल रहता है।

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

क्या होता है सूर्य ग्रहण 
सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है जिसे कई बार आंखों से नहीं देखा जाता। दरअसल, सूर्य के चारों ओर पृथ्वी समेत कई ग्रह परिक्रमा करते रहते हैं। पृथ्वी का उपग्रह चन्द्रमा है और वह पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करता रहता है। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक सीधे नहीं पहुंच पाता क्योंकि चन्द्रमा बीच में आ जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

सूतक काल का समय क्या रहेगा?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब ग्रहण लगता है तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है। ऐसे में इस बार दीपावली व गोवर्धन पूजा के बीच लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल 25 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक यानी लगभग 01 घंटा 14 मिनट रहेगा। यह भी बताया जा रहा है कि सूर्यास्त के साथ यह ग्रहण 05:43 PM पर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है जो 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा
साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत अन्य कई देशों में नजर आएगा। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसके कारण इसका प्रभाव भारत में रहेगा और सूतक काल मान्य होगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

“जयपुर में अपने घर” का सपना साकार करने का सबसे अच्छा मौका

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 6500/- प्रति वर्गगज वाटिका, टोंक रोड, कॉल 9314188188

From around the web