स्टेटिस्टा की रिपोर्ट में दावा, इंडियन डिफेंस सेक्टर देता है दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरियां, अमेरिका-चीन को भी पछाड़ा

रिपोर्ट में भारत की डिफेंस मिनिस्ट्री को दुनिया का सबसे बड़ा 'नौकरी देने वाला' बताया गया है। 
 
स्टेटिस्टा की रिपोर्ट में दावा, इंडियन डिफेंस सेक्टर देता है दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरियां, अमेरिका-चीन को भी पछाड़ा

नई दिल्ली। रोजगार देने के मामले में भारत की डिफेंस मिनिस्ट्री दुनिया में सबसे आगे है। यह दावा जर्मन कंपनी स्टेटिस्टा ने की है। स्टेटिस्टा जर्मनी की एक प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन है, जो दुनियाभर में अलग-अलग मुद्दों पर डाटा या आंकड़े जारी करती है। रिपोर्ट में भारत की डिफेंस मिनिस्ट्री को दुनिया का सबसे बड़ा 'नौकरी देने वाला' बताया गया है। इस मामले में अमेरिका दूसरे और चीन तीसरे नंबर पर है। 

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

स्टेटिस्टा के मुताबिक मौजूदा सरकार ने रक्षा विभाग में 29.2 लाख लोगों को नौकरी दी है। ये नौकरियां तीनों सेनाओं (एयर फोर्स, नेवी और आर्मी) के सभी डिपार्टमेंट में दी गई हैं। भारत के बाद अमेरिकी डिफेंस मिनिस्ट्री का नंबर है। यहां 29.1 लोगों को नौकरी दी गई। वहीं, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने 25 लाख लोगों को नौकरी दी। रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिकन कंपनी वॉलमार्ट के पास सबसे अधिक कर्मचारी हैं। वॉलमार्ट ने 23 लाख लोगों को नौकरी दी। वहीं, अमेजन के पास 16 लाख कर्मचारी है। अमेजन भी अमेरिकन कंपनी है।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?

तो वही स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक, विश्व सैन्य खर्च 2021 में 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा सैन्य खर्च के मामले में अमेरिका टॉप पर है। इसके बाद चीन और फिर तीसरे नंबर पर भारत है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक 2021 में अमेरिका का सैन्य खर्च 801 बिलियन डॉलर था। वहीं, चीन ने अपनी सेना के लिए 293 बिलियन डॉलर और भारत ने 76.6 बिलियन डॉलर खर्च किया। साथ ही भारत 2018 में 5वीं पोजीशन पर था और तब कुल सैन्य खर्च 66.5 बिलियन डॉलर था। यानी 2021 तक इस खर्च में 10.1 बिलियन डॉलर (7.74 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

"जयपुर में निवेश का अच्छा मौका, जमीन में निवेश के लिए"

JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स JAIPUR, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

From around the web