Sonia-Gehlot Meet: राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच दिल्ली पहुंचे Gehlot, सोनिया गाँधी से करेंगे मुलाकात!

नई दिल्ली। राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं। आज वे सोनिया गांधी से मुलाकात करेगें। अशोक गहलोत ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं। आने वाले समय में उन्हीं के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। अब तक मिले संकेतों के अनुसार, गहलोत और सोनिया गांधी के बीच प्रस्तावित बातचीत के बाद पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह के नामांकन की तस्वीर साफ हो जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है, लेकिन कांग्रेस अभी तक तय नहीं कर पाई है अध्यक्ष पद का उम्मीदवार कौन होगा? अब सबकी निगाहे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिकी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कर सकते हैं नामांकन
गहलोत के दिल्ली दौरे को लेकर माना जा रहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए पर्चा भर सकते हैं। हालांकि अभी संशय बना हुआ है। वहीं सचिन पायलट मंगलवार से दिल्ली में हैं और उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं माना जा रहा है कि दिल्ली में गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी कर सकते हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह भी आज रात केरल से दिल्ली आ रहे हैं।
वेणुगोपाल भी बोले, एक-दो दिन में सब ठीक हो जाएगा
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी चुप्पी तोड़ी। कहा कि राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं हुआ। वहां, एक-दो दिन में वहां सब ठीक हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
गहलोत को विधायक दल की बैठक बुलाने का आदेश
कांग्रेस आलाकमान से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संदेश दिया गया है कि विधायक दल की बैठक एक बार फिर बुलाई जाए। इसमें मुख्यमंत्री समेत सभी तरह के निर्णय लेने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा जाए। उधर, नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कहा कि सचिन पायलट के पास केवल 18 विधायक हैं। बहुमत गहलोत के साथ है, उन्हें 102 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में वह इस्तीफा नहीं देंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप