Shraddha murder case: दिल्ली के जंगलों से मिली हड्डियों का DNA श्रद्धा के पिता से हुआ मैच, जानिए पूरा मामला...
आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था।

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जंगलों से मिली हड्डियों का DNA श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है। ये हड्डियां महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली थीं। ये हड्डियां आफताब की निशानदेही पर बरामद हुई थीं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
तो वहीं, पिछले महीने आफताब का नार्को टेस्ट किया गया था। इसमें उसने श्रद्धा के मर्डर की बात कबूली थी। दिल्ली के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में आफताब का नार्को टेस्ट चला था। आफताब ने टेस्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए। उसने पॉलीग्राफ टेस्ट में भी श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की थी, साथ ही तब उसने यह भी कहा था कि उसे हत्या का अफसोस नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: Video: बारातियों की जिद में दूल्हे ने बुक किया Aeroplan, सब खुश थे सिवा इस व्यक्ति…देखें वीडियो
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था। आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें: विधवा बहू की ससुर ने फिर से कराई शादी, बेटी की तरह कन्यादान भी किया; गिफ्ट में दी कार
17 नवंबर को उसकी कस्टडी को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया। कोर्ट ने फिर 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 9 दिसंबर को दिल्ली के साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। एजेंसी PTI के मुताबिक, कोर्ट ने आफताब की कस्टडी 14 दिन बढ़ा दी है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप