Shraddha Murder Case: अफसोस नहीं फांसी भी मिली तो, जन्नत में मिलेगी हूर; आफताब ने दिया चौंकाने वाला बयान

Shraddha Murder Case कट्टर मानसिकता के आफताब ने पहली बार चौंकाने वाला बयान दिया है। वह साजिश के तहत बंबल एप से हिंदू लड़कियों को जाल में फंसा रहा था। वह श्रद्धा के अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के संपर्क में था।
नई दिल्ली। लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या (Shraddha Walker Murder Case) करने के आरोपित आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) से पूछताछ व पालीग्राफ टेस्ट के बाद लगातार चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। पूछताछ के दौरान उसने पहली बार चौंकाने वाला बयान दिया है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
आफताब की कट्टर मानसिकता आई सामने
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक उसने कहा है कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो अफसोस नहीं होगा, जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। यही नहीं उसने यह भी बताया कि श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं। पुलिस को दिए उसके इस बयान से आफताब की कट्टर मानसिकता सामने आई है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
हिंदू लड़कियों को फंसाता था अपने जाल में
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आफताब ने पूछताछ के दौरान कहा कि बंबल एप पर वह हिंदू लड़कियों को ढूंढकर अपने जाल में फंसाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद वह एक मनोविज्ञानी को अपने कमरे पर लाया था, वह भी हिंदू थी। उसे उसने श्रद्धा की अंगूठी तोहफे में देकर अपने जाल में फंसाया था। इसके अलावा भी कुछ अन्य हिंदू लड़कियों के वह संपर्क में था।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
नहीं दिख रहा पछतावा
उसने कहा कि श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का उसे जरा भी अफसोस नहीं है। शातिर आफताब जब तक रिमांड पर था। वह पुलिस को गुमराह करता रहा। उसके चहरे पर कभी शिकन नहीं दिखाई दी। पूछताछ खत्म हो जाने पर वह चैन की नींद सोता था। उसने पुलिस से स्पष्ट कहा कि श्रद्धा की हत्या कर उसके टुकड़े करने की उसने मुंबई में ही ठान ली थी।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
पालीग्राफ में सामने आए हैं चौंकाने वाले तथ्य
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कुछ ऐसे सच बताए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। पुलिस नार्को टेस्ट के बाद इन तथ्यों की पुष्टि करना चाहती है। पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो बताया है, उससे जांच में काफी मदद मिल रही है। इसके जरिये ही उसके घर से पांच चाकू बरामद किए गए थे। इसके अलावा उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सुबूत भी जुटा लिए जाएंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप