PM Modi से शिवराज सिंह ने की मुलाकात, इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए किया इनवाइट, प्रेसिडेंट भी होंगी शामिल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने के लिए इनवाइट किया। प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी PM को दी। PM से मुलाकात के बाद CM ने कहा, प्रधानमंत्री से सार्थक चर्चाएं हुईं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर आएंगे। राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। समिट में गुआना और सूरीनाम के राष्ट्रपति भी आएंगे। समिट 8, 9 और 10 जनवरी को होगा। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश आएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि G-20 के भी आयोजन होंगे। मध्यप्रदेश में 8 बैठकें होंगी। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में आयोजित होंगे। आज भोपाल में इसका लोगो लॉन्च होगा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इंदौर में 11 और 12 जनवरी को होने वाली समिट के लिए 42 देशों को न्यौता दिया गया है। 10 देशों की ओर से कन्फर्मेशन भी आ चुका है। इस कार्यक्रम में टॉप-10 इंडस्ट्री के 300 लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमंत्रण भेजा है। 800 उद्यमियों को उद्योग मंत्री की ओर से बुलाया गया है। वहीं प्रमुख सचिव मनीष सिंह, एमडी मनीष सिंह और एमपीआईडीसी की ओर से 5 हजार अन्य इंडस्ट्री को न्यौता भेजा गया है। सीआईआई के साथ उद्योग विभाग ने 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन को भी अप्रोच किया है।
यह खबर भी पढ़ें: पक्षी जो बिना रुके उड़ता रहा 13,560 किलोमीटर, बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने इसके बारे में
आपको बता दे, एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश केअन्य शहरों के साथ इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। 23,24,25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी। खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भारत में दिसंबर से शुरू हो रहीं जी-20 की बैठकों और नई दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को होने वाले 18वें शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्षों, प्रतिनिधियों के अलावा मेहमान देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई के राष्ट्र अध्यक्ष और प्रतिनिधि आएंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप