Shirdi Bus Accident: महाराष्ट्र में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, शिरडी जा रहे 10 भक्तों की मौत और कई घायल

बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे। सभी साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। 
Shirdi Bus Accident: महाराष्ट्र में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, शिरडी जा रहे 10 भक्तों की मौत और कई घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा नासिक-शिरडी हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में 50 लोग सवार थे। सभी साईं बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस घटना का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वीडियो में दिख रहा है कि बस पूरी तरह से चकना चूर हो गई है। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।


यह खबर भी पढ़ें: Dussehra special: इन 6 जगहों पर राम नहीं, रावण की होती है पूजा, दशहरे पर नहीं जलते पुतले

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक जताया है। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web