Sharad Yadav: शरद यादव का निधन, अमित शाह और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, एमपी में कल होगा अंतिम संस्कार

शरद का गुरुवार की रात 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
Sharad Yadav: शरद यादव का निधन, अमित शाह और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, एमपी में कल होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के छतरपुर में उनके आवास पर रखा गया है। गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शरद का गुरुवार की रात 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

एमपी के बाबई तहसील के आंखमऊ गांव में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंगापुर से लालू ने शरद यादव को भावुक विदाई दी। एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि ऐसे अलविदा नहीं कहना था भाई। सिंगापुर में लालू की किडनी का इलाज चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: विदाई के बाद कार में बैठते ही अनकंट्रोल हुई दुल्हन, शुरू हो गई दूल्हे के साथ, किया ऐसा काम...Video

आपको बता दे, शरद यादव का गुरुवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था। उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने रात पौने 11 बजे सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। शुभाषिनी ने ट्वीट में लिखा, 'पापा नहीं रहे'। उनकी उम्र 75 साल थी। शरद लंबे से किडनी से जुड़ी समस्याओं से परेशान थे। उनको डायलिसिस दिया जा रहा था। 

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें गुरुवार को अचेत अवस्था में फोर्टिस में आपात स्थिति में लाया गया था। वे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम( होशंगाबाद) जिले में स्थित बाबई के रहने वाले थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1947 को किसान परिवार में हुआ।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web